बीकानेर : चलती बस से गिरा कंडक्टर, हुई मौत, इस मार्ग पर हुआ हादसा
बीकानेर : चलती बस से गिरा कंडक्टर, हुई मौत, इस मार्ग पर हुआ हादसा
बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र में बुधवार को चलती बस से गिरने के कारण एक कंडक्टर की मौत हो गई। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर नौरंगदेसर और गुसांईसर के बीच हुआ।
पुलिस को रायपुरिया निवासी चेनपाल सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि बस चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाया। इसी दौरान बस का संतुलन बिगड़ा और कंडक्टर जितेंद्र सिंह नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
आसपास के लोगों की मदद से घायल जितेंद्र सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है और हादसे के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ