बीकानेर : कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर : कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
बीकानेर। जिले के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर घायल हो गया। घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 8 अप्रैल की दोपहर को 2 बजे के आसपास एनएच-11 रोही नोरंगदेसर में हुआ। इस संबंध में खाजूवाला क्षेत्र में रहने वाले हरजीराम ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके बेटे महेन्द्र कुमार की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और गंभीर घायल हो गया। जिसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ