Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: टायर फटने से बेकाबू हुई कार ट्रेलर से टकराई, 6 घायल

1 month ago
बीकानेर: टायर फटने से बेकाबू हुई कार ट्रेलर से टकराई, 6 घायल

बीकानेर: टायर फटने से बेकाबू हुई कार ट्रेलर से टकराई, 6 घायल

बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर दरबारी फाटा के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब कोलायत से बीकानेर की ओर आ रही एक बलेनो कार का टायर अचानक फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार से बीकानेर की ओर जा रही थी। दरबारी फाटा के पास अचानक एक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार कई बार पलटती हुई सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी।

हादसे में कार में सवार एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों की मदद की। ट्रोमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. कपिल ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है और उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गजनेर थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल हरवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करवाते हुए घायलों को एंबुलेंस की सहायता से बीकानेर के अस्पताल भिजवाया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: