Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : किसान द्वारा टॉवर पर चढ़ कर बिजली के तारों से लटक कर आत्महत्या करने मामला : चौथे दिन धरने पर इन मांगों पर बनी सहमति

3 months ago
बीकानेर : किसान द्वारा टॉवर पर चढ़ कर बिजली के तारों से लटक कर आत्महत्या करने मामला : चौथे दिन धरने पर इन मांगों पर बनी सहमति

बीकानेर : किसान द्वारा टॉवर पर चढ़ कर बिजली के तारों से लटक कर आत्महत्या करने मामला : चौथे दिन धरने पर इन मांगों पर बनी सहमति
बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के ऊपनी गांव में किसान द्वारा टॉवर पर चढ़ कर बिजली के तारों से लटक कर आत्महत्या करने के मामले में दोषी कम्पनी पर कार्रवाही एवं उचित मुआवजे की मांग को लेकर बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय के समक्ष धरने पर बैठे परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव लेने से इंकार करने के बाद आज चौथे दिन धरने में कम्पनी प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों में आखिरकार सहमति बन गई। इसके बाद शव लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि कम्पनी द्वारा नौ लाख रुपए के मुआवजे एवं परिवार के एक सदस्य को कम्पनी में नौकरी के वायदे पर सहमति बनी एवं उसके बाद मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजन गांव ले गए, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। 
बता दें कि अपने खेत से निजी सोलर कम्पनी द्वारा जबरन टॉवर लगाने एवं कई चक्कर लगाने के बाद भी मुआवजा नहीं देने से आहत किसान रामप्रताप ने गत 23 अप्रैल की शाम को टॉवर पर चढ़ कर बिजली के तारों से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: