बीकानेर: घर में घुसकर महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर: घर में घुसकर महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज
बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिवादिया सुमन निवासी भीनासर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया 7 अक्टूबर 2026 को शाम 5:57 बजे सत्यनारायण, आशीष और बेबी, निवासी भीनासर, उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज भी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल सवाई सिंह द्वारा की जा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ
Tags:
#BIKANER NEWS
#bikaner
#KHULASAONLINE