बीकानेर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा
बीकानेर: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, चार लोगों पर मुकदमा
बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा राशि हड़पने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार परिवादी भीखनाथ पुत्र खेराजनाथ सिद्ध निवासी बगसेऊ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2025 तक अलग-अलग खातों की कृषि भूमि पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने परिवादी को बिना बताए बीमा की राशि अपने-अपने खातों में डलवा ली। जब इस बारे में जानकारी मिली तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने कैलाशनाथ ,सोहननाथ ,रूखमा, प्रकाशचंद, विलोक, कुशाल तथा अन्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थानाधिकारी राकेश स्वामी जसरासर कर रहे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ