Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : पालना गृह में नवजात शिशु आने की सूचना पर पहुंची बाल कल्याण समिति, दिए ये निर्देश

1 month ago
बीकानेर : पालना गृह में नवजात शिशु आने की सूचना पर पहुंची बाल कल्याण समिति, दिए ये निर्देश

बीकानेर : पालना गृह में नवजात शिशु आने की सूचना पर पहुंची बाल कल्याण समिति, दिए ये निर्देश
बीकानेर। बाल कल्याण समिति को पीबीएम अस्पताल के पालना गृह में नवजात लावारिस शिशु आने की सूचना मिली। इस पर समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास और सदस्य जन्मेजय व्यास शिशु अस्पताल के पीकू वार्ड पहुंचे और शिशु के बारे में संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सकों को नवजात शिशु का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु की उचित देखरेख व संरक्षण के लिए शिशु गृह से महिला केयरटेकर की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर चाइल्ड हेल्प लाइन के समन्वक प्रवेश आचार्य उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि बाल कल्याण समिति द्वारा पिछले माह नवजात शिशुओं की सुरक्षा व संरक्षा के लिए ‘फैंके नहीं, हमें दें’ अभियान शुरू किया गया और इसके लिए प्रचार-प्रसार किया गया कि शिशुओं को लावारिस ना छोडक़र पालना गृहों में छोड़ें। इस अभियान के प्रति आमजन में जागरूकता आई। पिछले पिछले दिनों जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती मांडवी राजवी ने संज्ञान लेकर पालनों की देखरेख के लिए अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए थे। जिस पर बाल कल्याण समिति एवं बाल अधिकार विभाग ने भी पालना गृहों का निरीक्षण किया। इसके परिणाम दिखाई देने लगे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: