Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बड़ी खबर: बीकानेर कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर सघन तलाशी

rk
1 month ago
बड़ी खबर: बीकानेर कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर सघन तलाशी
बड़ी खबर: बीकानेर कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर सघन तलाशी
 
बीकानेर। कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र को खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
 
धमकी के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। एडवोकेट्स, कर्मचारी और आमजन को बाहर निकाल दिया गया, जिससे कुछ समय के लिए न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ।
 
एडवोकेट सहीराम गोदारा और एडवोकेट राजाराम बाबा के अनुसार पुलिस द्वारा स्निफर डॉग्स की मदद से परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की जा रही है।
 
यह दूसरी बार है जब बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फिलहाल किसी विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता के साथ जांच में जुटी हुई हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: