Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: डरा-धमकाकर दुष्कर्म, विवाहित से पति को शराब में जहर देने का आरोप

Bansal
4 days ago
बीकानेर: डरा-धमकाकर दुष्कर्म, विवाहित से पति को शराब में जहर देने का आरोप

बीकानेर: डरा-धमकाकर दुष्कर्म, विवाहित से पति को शराब में जहर देने का आरोप

बीकानेर। पति और बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खेत काश्त के लिए रखने वाले मालिक पर दुष्कर्म और पति को शराब में जहर देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की ओर से जसरासर थाना पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जुलाई, 23 में उसकी शादी हुई थी। बाद में खेत मालिक ने पीड़िता और उसके पति को खेत काश्त करने के लिए रख लिया। खेत में ही रहने की जगह दी और 15,000 रुपए महीने देने लगा। इस दौरान खेत मालिक उसके पति को शराब पिलाने लगा और उस पर बुरी नजर रखने लगा। पति को शराब को शराब पिलाकर आदी बना दिया।

आरोप है कि खेत मालिक ने पति और बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पति को शराब पिलाता, खुद भी पीता और उसके साथ दुष्कर्म करता था। खेत मालिक 9 अप्रैल को अपने दोस्त के पास ले गया और वहां 15000 रुपए माह खेत काश्त पर रखा। हर दो दिन में वहां आता और पति को शराब पिलाकर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। परेशान होकर वह अपने ससुराल बीकानेर आ गई तो खेत मालिक यहां भी परेशान करने लगा। उसे वापस खेत पर आने के लिए मजबूर करने लगा। मना किया तो बीकानेर आ गया और पति को शराब में जहर दे दिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पति को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसकी याददाश्त कमजोर हो गई। जसरासर पुलिस थाने के एसएचओ ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सीओ नोखा करेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: