Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: दिनदहाड़े मंदिर में चोरी, तीन छत्र ले गए चोर; CCTV में कैद हुए संदिग्ध

Bansal
1 week ago
बीकानेर: दिनदहाड़े मंदिर में चोरी, तीन छत्र ले गए चोर; CCTV में कैद हुए संदिग्ध

बीकानेर: दिनदहाड़े मंदिर में चोरी, तीन छत्र ले गए चोर; CCTV में कैद हुए संदिग्ध

बीकानेर। जसरासर क्षेत्र के धोरा बास स्थित ब्राह्मणी माता मंदिर में सोमवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और माता के मंदिर से तीन छत्र चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मालाराम स्वामी के अनुसार, चोरी की वारदात सोमवार दोपहर करीब 1:15 बजे के बाद हुई। मंदिर के पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मंदिर के पुजारी को सूचना दी। सूचना मिलते ही जसरासर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।

CCTV में दिखे दो संदिग्ध युवक
पुलिस के अनुसार, आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए हैं। जसरासर के सार्वजनिक पुस्तकालय भवन में लगे कैमरे में दोनों संदिग्ध कैद हुए हैं। हालांकि, दोनों युवकों ने गमछे से चेहरे ढक रखे थे, जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है।

लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीण नाराज
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी करीब 20 लाख रुपये की चोरी समेत चार-पांच बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, लेकिन अब तक इन मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने और पूर्व में हुई चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: