Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: घर में मिला युवक का कई दिन पुराना शव , बदबू आने पर हुआ खुलासा

1 month ago
बीकानेर: घर में मिला युवक का कई दिन पुराना शव , बदबू आने पर हुआ खुलासा

बीकानेर: घर में मिला युवक का कई दिन पुराना शव , बदबू आने पर हुआ खुलासा

श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के आड़सर बास क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव उसके घर में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय कुलदीप पुगलिया अपने मामा के घर में अकेला रहता था। मृतक अविवाहित था।

बताया जा रहा है कि पड़ोसियों को घर से तेज बदबू आने पर अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस और सामाजिक संस्था को सूचना दी। सूचना मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।

घर का मुख्य गेट अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने गेट तुड़वाकर अंदर प्रवेश किया। अंदर जाकर देखा तो कुलदीप पुगलिया चारपाई पर मृत अवस्था में पड़ा था। शव काफी पुराना होने के कारण शरीर फूल चुका था और उससे दुर्गंध आ रही थी।

पुलिस ने सामाजिक संस्था के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: