Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर : डिप्टी सीएमएचओ ने इन अस्पतालों का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

rk
3 months ago
बीकानेर : डिप्टी सीएमएचओ ने इन अस्पतालों का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

बीकानेर : डिप्टी सीएमएचओ ने इन अस्पतालों का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश
बीकानेर/पूगल। डिप्टी सीएमएचओ (स्वास्थ्य) एवं पूगल ब्लॉक प्रभारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने उपजिला अस्पताल पूगल तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सत्तासर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपजिला अस्पताल में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां) के अंतर्गत अधिकाधिक पैकेज बुक कर आमजन को गुणवत्तापूर्ण सर्जरी एवं भर्ती सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश पीएमओ डॉ. रामस्वरूप ज्याणी को दिए।
उपजिला अस्पताल में डॉ. गुप्ता ने आशा, एएनएम एवं नर्सिंग कर्मचारियों को होम बेस्ड पेलियेटिव केयर कार्यक्रम का प्रशिक्षण भी प्रदान किया। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की उपलब्धियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सत्तासर के निरीक्षण के दौरान गैर संचारी रोगों से संबंधित स्क्रीनिंग को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल में ओपीडी-आईपीडी व्यवस्था, स्वच्छता, दवा उपलब्धता, एएनसी पंजीकरण, प्रसव सेवाएं, नियमित टीकाकरण एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा कर सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान नर्सिंग अधिकारी सुभाष एवं मल्टी टास्क वर्कर चंद्रपाल उपस्थित रहे।
डॉ. गुप्ता ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करते हुए सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने की दिशा में कार्य करें।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: