Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 16 मार्च से

1 week ago
बीकानेर जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 16 मार्च से

बीकानेर जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 16 मार्च से

खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। जिला नेटबॉल संघ बीकानेर की सचिव निशा लिम्बा ने बताया कि 8वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (बालक/बालिका वर्ग) का आयोजन अजमेर में दिनांक 26 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक किया जाएगा।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बीकानेर जिले की टीमों के चयन हेतु जिला स्तरीय सब जूनियर नेटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 16 मार्च से 17 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बीकानेर जिले की बालक एवं बालिका टीमों का चयन किया जाएगा, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां 14 मार्च 2026 सायं 4 बजे तक जमा करवा सकते हैं। बालक वर्ग के लिए संपर्क – रुद्राक्ष गहलोत (7023712958) एवं अभिषेक गहलोत बालिका वर्ग के लिए संपर्क – श्वेता चौधरी एवं निशा सहारण। खिलाड़ी अपनी प्रविष्टियां जिला नेटबॉल संघ बीकानेर के ई-मेल
netballassociationbikaner@gmail.com पर भी भेज सकते हैं।

अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया की इस प्रतियोगिता में जिला बीकानेर के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, खेल संस्थानों एवं खेल अकादमियों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्म तिथि 01 अप्रैल 2010 या उसके बाद की होनी चाहिए। खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र, स्वयं का आधार कार्ड, मूल कक्षा की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा इन सभी दस्तावेजों की दो-दो फोटोकॉपी साथ लानी होगी।

जिला नेटबॉल संघ बीकानेर के कोषाध्यक्ष प्रभाकर गहलोत ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर (प्रैक्टिस कैंप) का भी आयोजन किया जाएगा।

निशा लिम्बा
सचिव
जिला नेटबॉल संघ बीकानेर
9983632690

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: