Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर संभाग : पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को दबोचा, 14 राज्यों में 36 शिकायतें

1 month ago
बीकानेर संभाग : पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को दबोचा, 14 राज्यों में 36 शिकायतें

बीकानेर संभाग : पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ मिलकर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को दबोचा, 14 राज्यों में 36 शिकायतें

हनुमानगढ़ । हनुमानगढ़ में साइबर थाना पुलिस ने पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान डबलीवास राठान निवासी हरदीप सिंह (29) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 'ऑपरेशन साइबर क्लीन' के तहत जांच में सामने आया कि आरोपी किराए पर बैंक खाते लेकर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था। इन खातों में 3 करोड़ 26 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है।

इन खातों से जुड़े 14 राज्यों से कुल 36 साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज की गई हैं। एक खाताधारक ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कराया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी रघुवीर सिंह बीका ने एसआई राजपाल सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी हरदीप सिंह को गिरफ्तार किया।

आरोपी हरदीप सिंह को 6 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में कांस्टेबल प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, रूपसिंह, पंकज कुमार और साइबर थाना के कांस्टेबल गजराज सिंह शामिल थे।

हनुमानगढ़ एसपी हरी शंकर ने बताया कि आरोपी हरदीप सिंह के पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में होने के सबूत मिले हैं। आरोपी की जोन कार्यालय, सीआईडी, श्रीगंगानगर में जेआईसी (ज्वाइंट इंटेलिजेंस कमेटी) करवाई जा चुकी है।

एसपी ने आगे बताया कि हरदीप सिंह 6 फरवरी तक पुलिस अभिरक्षा में है और पाकिस्तानी संपर्क व धोखाधड़ी के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

हैंडलर्स को भेजी जाती थी यूएसडीटी पेमेंट
पुलिस जांच में सामने आया कि हरदीप सिंह पाकिस्तान से संचालित साइबर फ्रॉड गिरोह के साथ मिलकर काम करता था। हरदीप सिंह द्वारा लोगों को झांसा देकर उन से बैंक खाते की जानकारी व दस्तावेज लेकर पाकिस्तान में बैठे गिरोह के सदस्य को भेज दी जाती थी।

इसके बाद पाकिस्तान में बैठे गिरोह द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम पर सस्ता सामान बेचने, हर्षा साई फाउण्डेशन आदि का विज्ञापन दिखाकर पीडित की सहायता का झांसा देकर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता। इसकी राशि आरोपी हरदीप सिंह द्वारा उपलब्ध करवाये गये बैंक खातों में जमा होती।

हरदीप सिंह द्वारा साइबर फ्रॉड से भारतीय बैंक खातों में प्राप्त राशि से इलेक्ट्रॉनिक मुद्रा (युएसडीटी) खरीद कर पाकिस्तान में बैठे गिरोह को भेजा जाता था। इस पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास 26 बैंक पासबुक, 8 चैकबुक, 18 एटीएमकार्ड, 8 सिमकार्ड व 3 मोबाईल फोन के अलावा पाकिस्तान के दस्तावेज बरामद किये गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पाकिस्तानी हैंडलर्स को भारतीय बैंक खातों के अलावा मोबाइल सिम भी उपलब्ध करवाए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: