Khulasa Online
Breaking
• पश्चिम एशिया संकट : ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; युद्ध और भडक़ने का खतरा बढ़ा • रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल, इस तारीख से बैन शुरू • सऊदी के क्राउन प्रिंस से पीएम मोदी ने की बात, ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की निंदा की • पीएम मोदी की ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- टीम इंडिया की तरह काम करना होगा, तैयारियों की हुई समीक्षा • कुदरत का कहर : श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की मौत, 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे • पश्चिम एशिया संकट : ईरान युद्ध में कूदे हूती लड़ाके, इस्राइल पर दागी मिसाइलें; युद्ध और भडक़ने का खतरा बढ़ा • रूस 4 महीने तक नहीं बेचेगा पेट्रोल, इस तारीख से बैन शुरू • सऊदी के क्राउन प्रिंस से पीएम मोदी ने की बात, ऊर्जा संयंत्रों पर हमले की निंदा की • पीएम मोदी की ईरान जंग पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, कहा- टीम इंडिया की तरह काम करना होगा, तैयारियों की हुई समीक्षा • कुदरत का कहर : श्रीनगर-लेह हाईवे पर एवलांच, 6 की मौत, 12 से ज्यादा वाहन 6 फीट बर्फ में दबे
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर संभाग : दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन शादीशुदा और एक बेटी की मां निकली, राज खुला तो घर से भागी

9 hours ago
बीकानेर संभाग : दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन शादीशुदा और एक बेटी की मां निकली, राज खुला तो घर से भागी

बीकानेर संभाग : दूल्हा बारात लेकर पहुंचा, दुल्हन शादीशुदा और एक बेटी की मां निकली, राज खुला तो घर से भागी

अबोहर (श्रीगंगानगर)। राजस्थान के सूरतगढ़ से अबोहर आई एक बारात के सामने उस समय अजीब स्थिति बन गई, जब दुल्हन को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ। शादी से ठीक पहले पता चला कि दुल्हन पहले से दो बार शादी कर चुकी है और उसकी एक बेटी भी है। जैसे ही यह बात वर पक्ष के सामने आई, वधु पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद बारात को बिना शादी किए ही वापस लौटना पड़ा।

वर पक्ष का आरोप है कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा था, जिसमें शादी के नाम पर उन्हें फंसाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि लड़की पक्ष ने खुद को आर्थिक रूप से कमजोर बताकर एक लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें से साढ़े दस हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे। घटना के बाद वर पक्ष ने एक बिचौलिया और एक रिश्तेदार को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

परिवार को दिया भरोसा
पीड़ित परिवार के अनुसार उनके बेटे को बोलने और सुनने में परेशानी है, इसलिए उसकी शादी के लिए प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान एक परिचित महिला ने उनकी मुलाकात अबोहर की एक मनप्रीत कौर से करवाई। मनप्रीत कौर ने अजीत नगर निवासी रमन कौर से रिश्ता तय करवाया। परिवार को भरोसा दिलाया गया कि लड़की योग्य है और शादी के लिए तैयार है।

लड़की पक्ष ने पैसे की डिमांड की
लड़के की बहन ने बताया कि रिश्ता तय करते समय लड़की पक्ष ने एक लाख रुपए की मांग की। उन्होंने लड़के की स्थिति को देखते हुए और लड़की पक्ष की आर्थिक हालत कमजोर बताने पर यह मांग मान ली। साढ़े दस हजार रुपए मौके पर ही यूपीआई के जरिए ट्रांसफर कर दिए गए, जिसके बाद लड़की ने उसी पैसे से शादी की खरीदारी भी कर ली। 27 मार्च को शादी की तारीख तय की गई और शुक्रवार को तीन गाड़ियों में बारात अबोहर पहुंची।

बारात पहुंचने पर लड़की पक्ष ने पहले तहसील में दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करने और उसके बाद शादी करने की बात कही। जब तहसील में लड़की के दस्तावेजों की जांच की जा रही थी, तभी सच्चाई सामने आई। दूल्हे की बहन के अनुसार लड़की के आधार कार्ड में उसके पति का नाम दर्ज था और पता भी अबोहर के बजाय बठिंडा का था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि लड़की पहले ही दो शादियां कर चुकी है और एक शादी से उसकी एक बेटी भी है।

राज खुलते ही भागा दुल्हन पक्ष
इस खुलासे के बाद लड़की पक्ष के लोग घबरा गए और दुल्हन को साथ लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि, वर पक्ष ने उनके एक रिश्तेदार और बिचौलन को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सीड फार्म पुलिस चौकी इंचार्ज भूपिंदर सिंह ने बताया कि वर पक्ष की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुल्हन पक्ष ने जो पता दिया था, वहां ताला लगा हुआ मिला है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कही जा रही है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: