बीकानेर: चलती ट्रेन में चढ़ने का किया प्रयास, बुजुर्ग घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
बीकानेर: चलती ट्रेन में चढ़ने का किया प्रयास, बुजुर्ग घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर
खुलासा ऑनलाइन, लूणकरणसर। लूणकरणसर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय एक बुजुर्ग यात्री गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग नशे की हालत में था।
घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने दी, जिसके बाद सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ