Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर में मौसम शुष्क, तापमान में लगातार बढ़ोतरी, धूप में महसूस हो रही चुभन

1 month ago
बीकानेर में मौसम शुष्क, तापमान में लगातार बढ़ोतरी, धूप में महसूस हो रही चुभन

बीकानेर में मौसम शुष्क, तापमान में लगातार बढ़ोतरी, धूप में महसूस हो रही चुभन

बीकानेर | बीकानेर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले सप्ताह बैक-टू-बैक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहे। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश हुई, लेकिन बीकानेर इन मौसमी गतिविधियों से लगभग अछूता रहा। हालांकि सुबह के समय पड़े कोहरे के कारण जनजीवन कुछ हद तक प्रभावित जरूर हुआ। बीते तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 30 डिग्री के करीब पहुंचता नजर आया। वहीं न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ते हुए 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन के समय मौसम ऐसा रहा कि धूप में चुभन महसूस होने लगी, जबकि शाम के समय हल्की गुलाबी ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार यह ऐसा दौर है, जिसमें जरा-सी लापरवाही बीमार कर सकती है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक दिन में तेज गर्मी होना और सुबह-शाम तेज सर्दी मौसमी बीमारियों को बढ़ा रहे हैं। इन दिनों ओपीडी में सर्दी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, वातावरण में हल्की नमी होने और तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव होना वायरल इंफेक्शन को बढ़ाने के लिए अनुकूल मौसम होता है।  

जयपुर, बाड़मेर, उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, बारां, प्रतापगढ़ समेत अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट या बढ़ोतरी हो सकती है। कुल मिलाकर इस सप्ताह मौसम स्थिर रहने की संभावना जताई गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #bikaner #bikanernews
Share: