Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: खेजड़ी की छंगाई करते समय गिरने से किसान की मौत

1 week ago
बीकानेर: खेजड़ी की छंगाई करते समय गिरने से किसान की मौत

बीकानेर: खेजड़ी की छंगाई करते समय गिरने से किसान की मौत

खुलासा ऑनलाइन। महाजन क्षेत्र के समीपवर्ती सुईं गांव में खेत में काम करते समय खेजड़ी के पेड़ से गिरने से एक किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुईं निवासी रजत पुत्र रमेश नाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता रमेश पुत्र हनुमानाराम नाई सुबह खेत में कार्य कर रहे थे। इस दौरान वे खेजड़ी के पेड़ की छंगाई कर रहे थे। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे पेड़ से नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद घायल रमेश को तुरंत महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: