बीकानेर: मंडी में काम करते समय हुआ हादसा, मजदूर की मौत
बीकानेर । नोखा की कृषि मंडी में काम करते समय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मजदूर ट्रक से सामान उतार रहा था और अचानक पैर फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बिहार के सीतामढ़ी निवासी टुनटुन महतो ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि उसका रिश्तेदार राजकुमार (21) पुत्र महेश्वर मंडी में भूराराम सारण की दुकान पर पल्लेदारी का काम करता था।
19 मार्च को ट्रक से सामान उतारते समय उसका पैर फिसलने से संतुलन बिगड़ गया और घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नोखा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ