बीकानेर: ईंट भट्टे पर लगी आग, दो मजदूर झुलसे, पीबीएम अस्पताल रेफर
बीकानेर: ईंट भट्टे पर लगी आग, दो मजदूर झुलसे, पीबीएम अस्पताल रेफर
खुलासा ऑनलाइन। खाजूवाला क्षेत्र के 5 केएलडी स्थित एक ईंट भट्टे पर काम के दौरान अचानक आग लगने से दो मजदूर झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत खाजूवाला उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार मजदूर भट्टे पर जलाई का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक आग भड़क गई और वे उसकी चपेट में आ गए। हादसे में 35 वर्षीय धर्मेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दूसरे घायल मजदूर राजेंद्र का उपचार खाजूवाला उप जिला अस्पताल में जारी है। घटना के बाद ईंट भट्टों पर कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ