Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : आग लगने की सूचना पर जा रही फायर बिग्रेड़ की गाड़ी बेकाबू होकर पलटी

4 months ago
बीकानेर : आग लगने की सूचना पर जा रही फायर बिग्रेड़ की गाड़ी बेकाबू होकर पलटी

बीकानेर : आग लगने की सूचना पर जा रही फायर बिग्रेड़ की गाड़ी बेकाबू होकर पलटी
बीकानेर। आग लगने की सूचना मिलने पर जा रही फायर बिग्रेड़ की गाड़ी अचानक रास्ते में पशु आगे आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा नोखा क्षेत्र के नोखा-नागौर रोड़ पर आज शाम को हुआ।  जहां पर नगर पालिका की दमकल बेकाबू होकर पलट गयी। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। गाड़ी में सवार सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार चरकड़ा गांव के पास आग लगने की सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल गाड़ी मौके के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान नागौर रोड स्थित साईं मंदिर के पास अचानक सडक़ पर पशु आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंच गए और गाड़ी में सवार कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना के कारण दमकल में भरा हुआ पानी भी सडक़ पर बह गया। कुछ देर के लिए नोखा-नागौर मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: