Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: बिजली फॉल्ट से खेत में लगी आग, एक हेक्टेयर गेहूं की फसल जलकर राख

rk
1 month ago
बीकानेर: बिजली फॉल्ट से खेत में लगी आग, एक हेक्टेयर गेहूं की फसल जलकर राख

बीकानेर: बिजली फॉल्ट से खेत में लगी आग, एक हेक्टेयर गेहूं की फसल जलकर राख

खुलासा ऑनलाइन। नोखा क्षेत्र के सिजगुरु गांव में एक किसान के खेत में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार किसान राजूसिंह के नलकूप पर लगे इंसुलेटर में फॉल्ट आने से खेत में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि बिजली के पोल और इंसुलेटर में आई खराबी के कारण चिंगारी निकली, जिससे आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते करीब एक हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

घटना के समय आसपास के किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। किसान राजूसिंह ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित किसान को उचित सहायता देने और बिजली व्यवस्था की नियमित जांच की मांग की है। घटना के बाद किसानों में आक्रोश है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: