Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: फाइनेंस कंपनी से लाखो रुपये की धोखाधड़ी,वाहन पर लोन लेकर हड़पने का आरोप; तीन नामजद

5 days ago
बीकानेर: फाइनेंस कंपनी से लाखो रुपये की धोखाधड़ी,वाहन पर लोन लेकर हड़पने का आरोप; तीन नामजद
बीकानेर: फाइनेंस कंपनी से लाखो रुपये की धोखाधड़ी,वाहन पर लोन लेकर हड़पने का आरोप; तीन नामजद
 
बीकानेर। जिले के जामसर थाना क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र रचकर फर्जी आश्वासन दिए, वाहन फाइनेंस कराया और बाद में वाहन को खुर्द-बुर्द कर कंपनी को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। 
 
पुलिस के अनुसार एसके फाइनेंस लिमिटेड की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने मिलकर कंपनी को झूठा विश्वास दिलाया और महिंद्रा स्कॉर्पियो (आरजे-06-यूबी-1391) पर 7 लाख 20 हजार रुपये का वाहन ऋण स्वीकृत कराया। आरोप है कि ऋण लेने के बाद वाहन का दुरुपयोग किया गया और उसे खुर्द-बुर्द कर दिया गया, जिससे कंपनी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।
 
पुलिस ने शिकायत के आधार पर गफूर खान पुत्र मोहम्मद अली, उसकी पत्नी रुकसाना तथा अनू खान के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में वाहन से जुड़े दस्तावेज, फाइनेंस रिकॉर्ड और बैंक संबंधी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
 
जामसर थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। यदि धोखाधड़ी के आरोप प्रमाणित होते हैं तो आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह कर रहे हैं। 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: