Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करवाया, देखे वीडियो

rk
1 month ago
बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करवाया, देखे वीडियो

बीकानेर हेड पोस्ट ऑफिस को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली करवाया, देखे वीडियो 

बीकानेर। शहर के जूनागढ़ किले के पीछे स्थित हेड पोस्ट ऑफिस को बुधवार दोपहर एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर को तुरंत खाली करवाया गया। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे पोस्ट ऑफिस प्रशासन को धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद कर्मचारियों और आमजन को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे परिसर और आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी हेड पोस्ट ऑफिस को तीन बार धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। वहीं बुधवार सुबह ही बीकानेर कलेक्ट्रेट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एक ईमेल में कलेक्ट्रेट परिसर में 16 बम लगाए जाने का दावा किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू किया। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हुई हैं।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: