Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

मूलवास-सीलवा में सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा आज, इतने बजे पहुंचेंगे राज्यपाल

5 months ago
मूलवास-सीलवा में सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा आज, इतने बजे पहुंचेंगे राज्यपाल

 मूलवास-सीलवा में सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा आज, इतने बजे पहुंचेंगे राज्यपाल 
बीकानेर।  नोखा तहसील के मूलवास-सीलवा में 28 फरवरी को सनातन चेतना की विराट हिंदू धर्मसभा का आयोजन नरसी विला परिसर में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।  नरसी कुलरिया ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य सनातन चेतना को जन-जन तक पहुंचाना और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना है। धर्मसभा के लिए हजारों लोगों की व्यवस्था की जा रही है। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े तथा साध्वी ऋतंभरा के आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी मुख्य रूप से शामिल होंगे। आयोजन स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को भगवा ध्वज, तोरण द्वार और आकर्षक स्वागत द्वारों से सजाया गया है। कार्यक्रम के दौरान 65 फीट ऊंची मां भारती के प्रतिरूप एवं धर्म ध्वजा की स्थापना का लोकार्पण भी होगा। 

आयोजन के तहत शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पुष्प वर्षा, बैंड-बाजों और पारंपरिक स्वागत के साथ अतिथियों का अभिनंदन होगा। देशभर से संत-महात्माओं के पहुंचने की संभावना है, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक स्वरूप लेता नजर आ रहा है। युवा उद्यमी जगदीश कुलरिया और जनक कुलरिया के नेतृत्व में आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। कुलरिया ने बताया कि राज्यपाल हरिभाऊ बागडे शनिवार दोपहर 3.05 बजे वायु मार्ग से मूलवास-सीलवा हेलीपैड पहुंचेंगे। बागडे यहां आयोजित विराट हिंदू धर्म सभा में शिरकत करेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: