Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : पत्नी की हत्या कर लहूलुहान शव के पास घूमता रहा पति, 24 घंटे बाद खुद फंदे पर झूला, एफएसएल टीम ने जुटाएं सबूत

2 months ago
बीकानेर : पत्नी की हत्या कर लहूलुहान शव के पास घूमता रहा पति, 24 घंटे बाद खुद फंदे पर झूला, एफएसएल टीम ने जुटाएं सबूत

बीकानेर : पत्नी की हत्या कर लहूलुहान शव के पास घूमता रहा पति, 24 घंटे बाद खुद फंदे पर झूला, एफएसएल टीम ने जुटाएं सबूत

बीकानेर। बीकानेर में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया। मर्डर के बाद करीब 24 घंटे तक पति लहूलुहान शव के आसपास घूमता रहा। इसके बाद खुद फंदे पर झूला। पोता फोन चार्ज करने दादा-दादी के घर गया तो घटना की जानकारी सामने आई। मामला जिले के लूणकरणसर इलाके के कालवास गांव का है। एफएसएल टीम ने सबूत जुटाए हैं। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

लूणकरणसर सीओ रणवीर सिंह ने बताया, धनपत बावरी (60) और पत्नी जीतो बावरी (55) दोनों अकेले रहते थे। इनके दो बेटे हैं। दोनों पास की ढाणी में रहते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे इनका पोता तनु (12) स्कूल जाने के लिए निकला था। तनु कक्षा 7 में पढ़ता है। स्कूल से पहले वह फोन चार्ज करने के लिए दादा-दादी के घर चला गया।

घर में एक साथ दो लाशें देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आंगन में दादी का लहूलुहान शव और अंदर कमरे में दादा फंदे पर झूलते मिले थे। उसने दादा के ही फोन से फौरन अपने पिता को कॉल किया और पूरी बात बताई।

लूणकरणसर थाना अधिकारी गणेश विश्नोई ने बताया- जीतो बावरी का शव गलने लगा था। पति ने सिर पर हमला कर हत्या की है। पूछताछ में यह भी सामने आया कि धनपत नशा करता था। इसकी वजह से पत्नी से अक्सर उसकी लड़ाई होती थी।

सीओ रणवीर सिंह ने कहा- पड़ोसियों से पूछताछ की गई है। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच 19 जनवरी की रात करीब 11 बजे झगड़ा हुआ था। दोनों के एक-दूसरे पर चिल्लाने की आवाज घर से बाहर भी आ रही थी। 20 जनवरी की सुबह धनपत ही दिखा था। उसकी पत्नी को किसी ने नहीं देखा।

प्रारंभिक जांच में यही लग रहा है कि 19 जनवरी की रात को ही धनपत ने पत्नी का मर्डर कर दिया था। इसके बाद 20 जनवरी की रात खुद सुसाइड कर लिया। दोनों शवों को लूणकरणसर के सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: