Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर आईजी ने इस थाने का किया निरीक्षण, लंबित मुकदमों को लेकर जताई नाराजगी

3 months ago
बीकानेर आईजी ने इस थाने का किया निरीक्षण, लंबित मुकदमों को लेकर जताई नाराजगी


बीकानेर आईजी ने इस थाने का किया निरीक्षण, लंबित मुकदमों को लेकर जताई नाराजगी
खाजूवाला। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने रविवार को खाजूवाला पहुंचकर पुलिस थाना और सीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मर्ग दर्ज, वेरिफिकेशन और लंबित मुकदमों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आईजी ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को कार्यप्रणाली सुधारने के निर्देश दिए।
आईजी ने बीएसएफ अधिकारियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में बंद पड़ी दो पुलिस चौकियों, मेडिकेटेड नशे के बढ़ते प्रचलन, बाजार की ट्रैफिक व्यवस्था और चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता जताई।
बॉर्डर क्षेत्र में ड्रोन डोपिंग के जरिए हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर भी ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए। इस पर आईजी ओमप्रकाश ने कहा कि च्च्बॉर्डर सुरक्षित रहेगा तो देश सुरक्षित रहेगाज्ज् और ड्रोन तस्करी पर रोक लगाने के लिए बीएसएफ के साथ लगातार मंथन किया जा रहा है।
उन्होंने बंद पड़ी पुलिस चौकियों को पुन: शुरू करने का सकारात्मक आश्वासन दिया, वहीं बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को रोजाना पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान आईजी ने सीओ सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा भी की।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: