Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : लेबर रूम से मेल नर्स को हटाकर महिला नर्स की तैनाती के दिए निर्देश

1 month ago
बीकानेर : लेबर रूम से मेल नर्स को हटाकर महिला नर्स की तैनाती के दिए निर्देश

लेबर रूम में केवल महिला नर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए : डॉ. सुनील जैन
किलचू में क्लस्टर सेक्टर समीक्षा बैठक, आरसीएच कार्यों की गहन मॉनिटरिंग के निर्देश
बीकानेर, 02 फरवरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किलचू के बैठक सभागार में किलचू, केसर देशर, जाटान एवं गाढ़वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की क्लस्टर सेक्टर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीकानेर डॉ. सुनील जैन एवं खंड कार्यक्रम अधिकारी श्री ऋषि कल्ला उपस्थित रहे। बैठक में संबंधित चिकित्साधिकारी प्रभारी, नर्सिंग अधिकारी, एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील जैन ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थान मुख्यालय पर ठहराव सुनिश्चित करते हुए आमजन को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने आरसीएच कार्यक्रम की क्लस्टर स्तर पर गहन समीक्षा एवं माइक्रो मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
डॉ. सुनील जैन ने एएनएम, आशा सहयोगिनी, नर्सिंग अधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि फील्ड स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जिन स्वास्थ्य संस्थानों में आरसीएच गतिविधियों की प्रगति लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई, वहां संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने चिकित्साधिकारी प्रभारियों को पांच दिवसीय विशेष अभियान के तहत टीमें गठित कर आशा सहयोगिनी एवं एएनएम के माध्यम से सभी आरसीएच गतिविधियों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में खंड कार्यक्रम अधिकारी श्री ऋषि कल्ला ने समीक्षा के दौरान अवगत कराया कि जिन संस्थानों में आरसीएच गतिविधियों की प्रगति अपेक्षानुसार नहीं है, वहां सघन माइक्रो मॉनिटरिंग की आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से रिड़मलसर पुरोहितान, रिड़मलसर सिपाहियांन एवं किलचू सेक्टर की एएनएम द्वारा गत वर्ष की तुलना में कम उपलब्धियां अर्जित किए जाने की जानकारी देते हुए संबंधित कार्मिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों से संबंधित सभी रिपोर्टों को आईएचआईपी पोर्टल पर एस, पी एवं एल फॉर्म के माध्यम से शत-प्रतिशत ऑनलाइन दर्ज करने तथा क्षेत्र में चिन्हित मिसिंग डिलीवरी को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिन स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा योग्य दंपत्ति सर्वे अब तक पूर्ण नहीं किया गया है, उन्हें आगामी तीन दिवसों में सर्वे को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
गैर-संचारी रोग कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डॉ. सुनील जैन ने आशा सहयोगिनियों को शत-प्रतिशत सी-बैक फॉर्म भरवाकर स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं चिकित्साधिकारी प्रभारियों को स्क्रीनिंग किए गए रोगियों के उपचार एवं फॉलो-अप को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख, स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग को प्राथमिकता से कराने पर जोर दिया।
महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए डॉ. सुनील जैन ने कहा कि जिन प्राथमिक एवं उप-स्वास्थ्य केंद्रों में संस्थागत प्रसव कम अथवा नहीं हो रहे हैं, वहां तत्काल सुधार सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किलचू के प्रभारी अधिकारी को निर्देश दिए कि संस्थान पर कार्यरत मेल नर्स को तत्काल प्रभाव से लेबर रूम कार्य से हटाकर अन्य दायित्व सौंपे जाएं तथा लेबर रूम का प्रभार अनिवार्य रूप से महिला नर्स को दिया जाए।
बैठक के अंत में पीसीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. सुनील जैन द्वारा आगामी कार्ययोजना के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: