Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : कोटगेट पुलिस ने इस जगह कैफे पर की छापेमारी, मौके पर मिले युवक-युवतियां, चार को पकड़ा

3 months ago
बीकानेर : कोटगेट पुलिस ने इस जगह कैफे पर की छापेमारी, मौके पर मिले युवक-युवतियां, चार को पकड़ा

बीकानेर : कोटगेट पुलिस ने इस जगह कैफे पर की छापेमारी, मौके पर मिले युवक-युवतियां, चार को पकड़ा
बीकानेर। शहर में कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियोंं की सूचना पर शहर की कोटगेट थाना पुलिस ने बोथरा कॉम्लेक्स के पास स्थित एक कैफे में छापेमारी कर मौके से चार युवकों को पकड़ा है। पुलिस ने कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में हथाई नाम से कैफे पर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार कैफे के अंदर बंकरनुमा केबिन बना रखे थे। पुलिस ने छापेमारी की तो मौके पर चार-पांच लड़कियां और चार युवक मिले। लड़कियों को मौके पर समझाईश कर छोड़ दिया, जबकि चार युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन चारों में एक कैफे का मालिक व असिस्टेंट शामिल है। शेखावत ने बताया कि जिस बिल्डिंग में यह कैफे चल रहा था, उस बिल्डिंग पर पुलिस द्वारा ताला लगा दिया गया है, बिल्डिंग मालिक को बुलाकर इस कैफे को हटाया जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता तो बिल्डिंग को भी सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: