Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

क्षत्रिय सभा बीकानेर व क्षत्रिय समाज तिलकनगर ने किया अपनी बेटी डॉ ऐश्वर्या कंवर राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2024 , में राजस्थान में 6th रैंक और राज्य में महिला अभ्यर्थियों में टॉपर का भव्य सम्मान

rk
1 month ago
क्षत्रिय सभा बीकानेर व क्षत्रिय समाज तिलकनगर ने किया अपनी बेटी डॉ ऐश्वर्या कंवर राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2024 , में राजस्थान में 6th रैंक और राज्य में महिला अभ्यर्थियों में टॉपर का भव्य सम्मान

क्षत्रिय सभा बीकानेर व क्षत्रिय समाज तिलकनगर ने किया अपनी बेटी डॉ ऐश्वर्या कंवर राजस्थान प्रशासनिक सेवा 2024 , में राजस्थान में 6th रैंक और राज्य में महिला अभ्यर्थियों में टॉपर का भव्य सम्मान।

क्षत्रिय समाज कि लाडली बेटी डॉ ऐश्वर्या कंवर भाटी को राजस्थान प्रशासनिक सेवा में छठी रैंक , और महिलाओं में टॉपर की भव्य उपलब्धी पर क्षत्रिय सभा एवं ट्रस्ट बीकानेर संभाग एवम् क्षत्रिय समाज तिलकनगर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया।

इस भव्य आयोजन में क्षत्रिय सभा के संभाग अध्यक्ष करणप्रताप सिंह सिसोदिया, कर्नल हेम सिंह शेखावत, कर्नल मोहन सिंह धुपालिया के सानिध्य में नारायण निकेतन भवन से शुरू होकर जी आर स्कूल, बलोशम स्कूल जयपुर रोड होते हुए डेयरी बूथ, बालाजी मंदिर, राठौड़ मार्केट, शेखावत मार्केट,रामदेव मंदिर, श्री करणी राजपूत भवन होते हुए *मोरखाना हाऊस* तिलकनगर में समापन किया गया। 

वाहन रैली में प्रो. श्री बजरंग सिंह राठौड़, हनुमान सिंह शेखावत, यशवंत सिंह जी, स्वरूप सिंह टांट, जयपाल सिंह, राजपाल सिंह भाटी, नागेन्द्र सिंह जी टांई, भगवान सिंह राठौड़, जालूसिह, छेलू सिंह, आनन्द सिंह , गजेन्द्र सिंह, नरेंद्र सिंह मोरखाना सहित करीब 300 से अधिक दुपहिया व चोपहिया वाहन में लगभग 500 लोग रैली में शामिल हुए।

डॉ ऐश्वर्या भाटी व उनके पिता औकार सिंह भाटी मोरखाना ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह आबड़सर ने रैली व आयोजन के सफल के लिए सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंच संचालन क्षत्रिय सभा के प्रवक्ता श्री प्रदीप सिंह चौहान ने किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: