Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : कोटगेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर को दबोचा, इतनी मोटरसाइकिलें की बरामद

3 months ago
बीकानेर : कोटगेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर को दबोचा, इतनी मोटरसाइकिलें की बरामद

बीकानेर : कोटगेट पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शातिर वाहन चोर को दबोचा, इतनी मोटरसाइकिलें की बरामद

बीकानेर। शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कोटगेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों के संबंध में भी जांच जारी है।

कोटगेट थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि विशेष निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय सांखला उर्फ जयकिशन (26) निवासी नत्थूसर बास, बीकानेर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से अब तक चोरी की कुल सात मोटरसाइकिलें बरामद की जा चुकी हैं। बरामद वाहनों के संबंध में अनुसंधान और सत्यापन की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: