Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी अपराधियों को दबोचा

3 months ago
बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी अपराधियों को दबोचा

बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन इनामी अपराधियों को दबोचा
बीकानेर। जिले की देशनोक थाना पुलिस को एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा एवं नोखा वृत्ताधिकारी जरनैल सिंह के सुपरविजन में चलाये गये एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत देशनोक थाना एसएचओ सुमन शेखावत के नेतृत्व में एएसआई हनुमंत सिंह मय टीम ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपियों प्रह्लाद राम पुत्र रामनारायण मेघवाल उम्र 54 वर्ष, पुरबाराम उर्फ पुराराराम पुत्र रामनारायण मेघवाल उम्र 42 वर्ष व मोटाराम पुत्र बाबूलाल उम्र 22 वर्ष सभी निवासी बासी को गिरफ्तार किया। तीनों पर 2500-2500 रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार 29 जनवरी को पारिवारिक रंजिश में सुभाष पुत्र कोजाराम निवासी बासी पर आरोपी बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था। जानलेवा हमले में सुभाष के दोनों पैर, एक हाथ व सिर पर गंभीर चोटें आई थी। 30 जनवरी को देशनोक थाने में दस लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास की आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच अधिकारी हनुमंत सिंह की टीम ने 19 फरवरी को नामजद आरोपी गोविंद, गिरधर व राकेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं। दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया। बुधवार को प्रह्लाद राम, पुरबाराम व मोटाराम को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार तीनो आरोपी 2500-2500 रुपए के घोषित इनामी बदमाश हैं। अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। 
कार्यवाही करने वाली टीम में एसएचओ सुमन शेखावत, एएसआई हनुमंत सिंह, कांस्टेबल ताजाराम, पद्मसिंह, आशाराम और जितेंद्र की विशेष भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: