बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो 335 ग्राम अफीम के साथ दो जनों को किया गिरफ्तार
बीकानेर : ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक किलो 335 ग्राम अफीम के साथ दो जनों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पूगल थाना पुलिस ने खाजूवाला डीवाईएसपी अमरजीत चावला के सुपरविजन तथा पूगल थानाधिकारी समरवीर सिंह के नेतृत्व में पूगल-खाजूवाला रोड पर तीन बीएलडी के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एक किलो 335 ग्राम अवैध अफीम के साथ दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आठ आरजेएम रोजड़ी निवासी 41 वर्षीय भगवाना राम बिश्नोई तथा 3बीएलडी निवासी 33 वर्षीय चन्द्रशेखर बिश्नोई को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से एक किलो 335 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अफीम तस्करी के नेटवर्क तथा सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ