Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम सप्लायर को दबोचा

3 months ago
बीकानेर : ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम सप्लायर को दबोचा

बीकानेर : ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ के तहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अफीम सप्लायर को दबोचा
बीकानेर। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ के तहत अवैध अफीम सप्लायर को गिरफ्तार करने में  सफलता हासिल की है। महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा तथा वृत्ताधिकारी खाजूवाला अमरजीत सिंह चावला के सुपरविजन में जिले की पूगल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम सप्लायर को गिरफ्तार किया है, जो कई एनडीपीएस एक्ट मामलों में वांछित था। पुलिस थाना पूगल में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण के अनुसंधान के दौरान, जिसकी जांच दंतौर थानाधिकारी महेश कुमार द्वारा की जा रही है, टीम ने अवैध मादक पदार्थ सप्लायर की तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी बबलू बारेठ उम्र 27 वर्ष, निवासी छोटा रावला, रायपुरिया (तहसील गंगरार, जिला चित्तौडगढ़़) को बीकानेर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अन्य मामलों में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और अन्य नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: