Khulasa Online
TM Jewellers
e kart
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Bansal
1 week ago
बीकानेर: रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर: रेलवे स्टेशन पर व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर। बीकानेर के लालगढ़ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। सुबह करीब 7:50 बजे सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान बाल सिंह निवासी फतेहाबाद के रूप में बताई गई है।

जानकारी के अनुसार बाल सिंह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से कुछ दूरी पर पेशाब करने गया था। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर गिर गया। बताया जा रहा है कि वह अपना पायजामा का नाड़ा भी नहीं बांध सका। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर संबंधित जीआरपी थाना पुलिस से गजानंद आचार्य मय टीम मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मौके पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सोएब भाई, मोहम्मद जुनैद और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ पहुंचे। संस्था के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, अब्दुल सतार, इमरान सहित अन्य सदस्यों ने भी सहयोग किया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: