बीकानेर: खाना खाकर सोया व्यक्ति सुबह मृत मिला, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
बीकानेर: खाना खाकर सोया व्यक्ति सुबह मृत मिला, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में खाना खाकर सोए एक व्यक्ति की सुबह मृत अवस्था में मिलने का मामला सामने आया है। घटना 23 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे रामपुरिया हवेली के पास की बताई जा रही है। इस संबंध में नयाशहर क्षेत्र निवासी कमल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि उसके पिता नरेश रात में खाना खाकर सो गए थे। सुबह जब उन्हें संभाला गया तो वे मृत अवस्था में मिले।
सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की मौत के कारणों का पता जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद चल सकेगा।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ