बीकानेर: गली में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान, पुलिस जुटी जांच में, पढ़े खबर
बीकानेर: गली में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई पहचान, पुलिस जुटी जांच में, पढ़े खबर
खुलासा ऑनलाइन, बीकानेर। शहर में एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार दोपहर करीब सवा बारह बजे की है, जब मोहता सराय स्थित सोहन जी की बाड़ी के पास एक गली में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सामाजिक संस्थान खिदमतगार खादिम सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं की मदद से शव को पुलिस की निगरानी में पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ