Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

3 months ago
बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप 

खुलासा ऑनलाइन। बीकानेर जिले के दंतौर थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उसके पीहर पक्ष ने ससुरालजनों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के वार्ड नंबर 35 रेलवे लाइन के पास निवासी रामकिशन पुत्र निराणाराम ने अजय, हंसराज, साहबराम और कृष्णलाल के खिलाफ दंतौर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 बीएलडी दंतौर क्षेत्र की बताई जा रही है।

प्रार्थी रामकिशन ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी बेटी का विवाह आरोपी पक्ष के घर हुआ था। शादी के समय सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि इसी प्रताड़ना के चलते आरोपियों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला को सौंपी गई है, जो पूरे प्रकरण की गहराई से जांच करेंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: