Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: नाबालिग युवक जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा, आतंकी साजिश की आशंका

3 months ago
बीकानेर: नाबालिग युवक जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा, आतंकी साजिश की आशंका
बीकानेर: नाबालिग युवक जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ पकड़ा, आतंकी साजिश की आशंका
 
बीकानेर। सीमावर्ती खाजूवाला थाना क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत का नाबालिग युवक पंजाब के फाजिल्का में जिंदा हैंड ग्रेनेड के साथ निरुद्ध किया गया है। यह कार्रवाई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का और सीआईडी इंटेलिजेंस पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जिसमें युवक के कब्जे से विस्फोटक बरामद हुआ।
 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी सीमा पार बैठे हैंडलर्स के इशारे पर की जानी थी, जिससे आतंकी साजिश की आशंका गहरा गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि इस विस्फोटक का इस्तेमाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। फिलहाल नाबालिग युवक को फरीदकोट स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े संभावित लिंक खंगालने में जुटी हुई हैं।
 
इधर इस घटना के बाद खाजूवाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस बल की कमी के चलते क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण चौकियां—32 हेड पुलिस चौकी और सिसाड़ा की स्ट्राइकिंग फोर्स चौकी—लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चिंता का विषय बनी हुई हैं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: