Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर : पूगल फांटा बस स्टैंड पर बातों में उलझाकर व्यक्ति की जेब से हजारों रुपए पार कर ले गए बदमाश

rk
3 months ago
बीकानेर : पूगल फांटा बस स्टैंड पर बातों में उलझाकर व्यक्ति की जेब से हजारों रुपए पार कर ले गए बदमाश

बीकानेर : पूगल फांटा बस स्टैंड पर बातों में उलझाकर व्यक्ति की जेब से हजारों रुपए पार कर ले गए बदमाश
बीकानेर। बीकानेर में सोमवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने एक किसान के जेब से रुपए निकाल लिए। इसके बाद वे मौका देख वहां से फरार हो गए। घटना शहर के पूगल फांटा बस स्टैंड पर सुबह की है। किसान को बदमाशों ने बातों में उलझाया और 35 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। बीकानेर शहर के पूगल फांटा बस स्टैंड स्थित एक आयरन स्टोर के आगे फल की दुकान है। यहं पर किसान फ्रूट खरीद रहा था। उसने 35 हजार रुपए के नोटों की गड्डी को जेब में डााली। तभी दो बदमाश आए और उसे बातों में उलझा दिया। बातों ही बातों में वे उसके जेब से रुपए निकाल वहां से फरार हो गए। जब किसान ने जेब में हाथ डाले तो रुपए नहीं थे। इसके बाद बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी खंगाले तो वहां पूरी घटना सामने आई। सूचलना मिलने पर नया शहर पुलिस मौके पर पहुुंची और फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाशी शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर चोरी की घटना हुई थी। बावजूद इसके चोरों के हौसले बुलंद हैं। पूगल फांटा बस स्टैंड और सब्जी मंडी क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर भारी भीड़ रहती है, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरियों से दुकानदारों और राहगीरों में रोष है। लोगों ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: