Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : रंग लाए विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के प्रयास, खाजूवाला को मिली बड़ी सौगात

2 weeks ago
बीकानेर : रंग लाए विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के प्रयास, खाजूवाला को मिली बड़ी सौगात


बीकानेर : रंग लाए विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के प्रयास, खाजूवाला को मिली बड़ी सौगात 
बीकानेर। खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के पशुपालकों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। विधानसभा में पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने क्षेत्र में पशु चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के विधायक के प्रस्तावों को स्वीकृति देकर खाजूवाला के पशुपालकों को बड़ी सौगात दी। विधायक डॉ. मेघवाल द्वारा राखी गई मांग पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने खाजूवाला के 25 केवाईडी के पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत करने की घोषणा की। वहीं विधायक के प्रस्ताव पर ढाणी कुम्हारान में एक नवीन पशु उपकेंद्र खोलने की भी स्वीकृति दी। विधायक डॉ. मेघवाल ने बताया कि क्षेत्र में पशुपालकों की बड़ी संख्या को देखते हुए लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। विधानसभा में इसकी घोषणा होने से पशुधन और अधिक सुरक्षित होगा और पशुपालकों को राहत मिलेगी। विधायक के प्रश्न पर पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि विधानसभा क्षेत्र खाजूवाला में 2 ब्लॉक वेटेरनरी हैल्थ ऑफिस, 2 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय, 13 पशु चिकित्सालय एवं 65 पशु चिकित्सा उपकेन्द्र सहित कुल 82 पशु चिकित्सा संस्थाएं स्वीकृत हैं। कुमावत ने डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के पूरक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि डॉ. मेघवाल द्वारा प्रस्ताव प्राप्त होने पर खाजूवाला में एक पशु चिकित्सा उपकेंद्र व एक चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी में क्रमोन्नत किया जाएगा। इस पर विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल द्वारा 25 केवाईडी के पशु चिकित्सालय को प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में क्रमोन्नत तथा ढाणी कुम्हारान में एक नवीन पशु उपकेंद्र खोलने की मांग रखी, जिसे हाथोंहाथ स्वीकृत कर दिया गया।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: