बीकानेर: निगम प्रशासन ने 24 घंटे में बदला अपना ही आदेश, अब...
बीकानेर: निगम प्रशासन ने 24 घंटे में बदला अपना ही आदेश, अब...
बीकानेर। नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली एक बार फिर सुर्खियों में है। निगम में मचे प्रशासनिक फेरबदल के शोर के बीच 24 घंटे के भीतर ही निगम प्रशासन को अपने ही आदेश को पलटना पड़ा। एक दिन पहले निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी ने एक आदेश जारी कर निगम सचिव जगमोहन हर्ष को ओआईसी (हेल्थ) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी थी। स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) के प्रमुख सचिव रवि जैन ने शहर के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए पूर्व में तैनात एचओ (हेल्थ ऑफिसर) को हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन निगम प्रशासन ने निर्देश की मूल भावना को दरकिनार करते हुए एचओ को पद पर बनाए रखा और सचिव हर्ष को ओआईसी बनाकर जिम्मेदारी का बंटवारा कर दिया।
दबाव इतना बढ़ा कि मात्र 24 घंटे के भीतर आयुक्त को अपने पुराने आदेश को निरस्त करना पड़ा। संशोधित आदेश में अब निगम सचिव जगमोहन हर्ष को शहर का नया एचओ (हेल्थ ऑफिसर) नियुक्त कर दिया गया है। इस बदलाव से स्पष्ट है कि अब निगम में पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह से बदला जाएगा। निगम के इस ‘यू-टर्न’ को लेकर प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ