Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर: हत्या के चर्चित मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

1 month ago
बीकानेर: हत्या के चर्चित मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बीकानेर। हत्याकांड से जुड़ी बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जिले के एक गांव में आठवीं बोर्ड परीक्षा देने जा रही 13 वर्षीय बालिका की हत्या के मामले में पुलिस एक युवक को डिटेन किया है। आरोपी को डिटेन किया हुआ है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। आरोपी ने पूछताछ में छात्रा की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस को दुष्कर्म की भी आशंका है, जिसकी पुष्टि मेडिकल और एफएसएल रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने बताया- तीन दिन की लगातार जांच और पूछताछ के बाद पुलिस को सफलता मिली है।

संदिग्ध युवक को दो दिन की पूछताछ के बाद हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में युवक घटना वाले दिन 21 फरवरी को सुबह करीब 12:15 बजे क्षेत्र में जाता हुआ और दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच लौटता हुआ नजर आया। जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी को 13 वर्षीय बालिका अपने घर से ढाणी होते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसे जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में हो सकता है पूरा खुलासा
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

परीक्षा देने जा रही थी छात्रा
जानकारी के अनुसार 21 फरवरी को 13 वर्षीय बालिका अपने घर से ढाणी होते हुए आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने जा रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसे जबरन रोक लिया। विरोध करने पर उसने बालिका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि दुष्कर्म हत्या से पहले हुआ या बाद में। इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: