Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आज बीकानेर बंद, व्यापारियों का समर्थन, बाजार पूरी तरह बंद, देखे वीडियो

rk
4 months ago
खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आज बीकानेर बंद, व्यापारियों का समर्थन, बाजार पूरी तरह बंद, देखे वीडियो

खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आज बीकानेर बंद, व्यापारियों का समर्थन, बाजार पूरी तरह बंद, देखे वीडियो 

खुलासा न्यूज़। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के आह्वान पर आज बीकानेर पूरी तरह बंद है। आंदोलन को व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन मिलने से शहर के अधिकांश बाजार बंद नजर आ रहे हैं। महापड़ाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। आंदोलन के तहत दोपहर बाद कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा, जबकि शाम को बिश्नोई धर्मशाला के पास सभा आयोजित होगी। इस महापड़ाव में शामिल होने के लिए जिले सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बीकानेर पहुंच रहे हैं।

आंदोलन के चलते यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ रोड और जयपुर रोड से आने वाले वाहन जयपुर बाइपास, नापासर चौराहा और शिवबाड़ी होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचेंगे, जहां आईटीआई कॉलेज में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रीगंगानगर रोड से आने वाले वाहन बीछवाल बाइपास और जयपुर बाइपास चौराहे से होकर सभा स्थल पहुंचेंगे। हनुमानगढ़, हरियाणा और पंजाब से आने वाले वाहन एक्सप्रेस वे, नोरंगदेसर और नापासर चौराहा होते हुए शिवबाड़ी के रास्ते सभा स्थल तक पहुंचेंगे और उनकी पार्किंग भी आईटीआई कॉलेज में होगी।

जैसलमेर, बज्जू और कोलायत क्षेत्र से आने वाले वाहन गांधी प्याऊ, शोभासर चौराहा और जयपुर बाइपास होकर पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्क किए जाएंगे। वहीं खाजूवाला और छत्तरगढ़ क्षेत्र से आने वाले वाहनों का रूट श्रीगंगानगर–जयपुर बाइपास और शिवबाड़ी चौराहा रहेगा, जिनकी पार्किंग पॉलिटेक्निक कॉलेज में तय की गई है। नोखा, नागौर और जोधपुर क्षेत्र से आने वाले वाहनों की पार्किंग डूंगर कॉलेज में की गई है और इनका रूट पांच नंबर रोड से रहेगा।

इस महापड़ाव में प्रदेश के कई बड़े चेहरे भी शामिल हो रहे हैं, जिनमें शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया, मंजीतपाल सांवराद सहित कई साधु-संत और पर्यावरण प्रेमी शामिल हैं। आंदोलन को लेकर शहर में दिनभर हलचल बनी हुई है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: