Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर : इनके लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य, नहीं तो सरकारी योजनाओं से रहेंगे वंचित

rk
2 months ago
बीकानेर : इनके लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य, नहीं तो सरकारी योजनाओं से रहेंगे वंचित

बीकानेर : इनके लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य, नहीं तो सरकारी योजनाओं से रहेंगे वंचित 
बीकानेर। प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख एवं उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने-अपने खेतों की फार्मर आईडी शीघ्र बनवा लें। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी नहीं होने की स्थिति में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ सकता है।  उन्होंने जानकारी दी कि फार्मर आईडी के अभाव में पीएम/सीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना में पंजीयन, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण, समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद, खाद्यान्न लाभ सहित अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। इसके अलावा भविष्य में किसी भी प्रकार के पंजीयन एवं नामांतरण कार्यों में भी परेशानी आ सकती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अपनी फार्मर आईडी बनवाना सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: