Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

नेशनल चैंपियनशिप कप में हिस्सा लेेने पुणे जाएंगे बीकानेर के खिलाड़ी

2 months ago
नेशनल चैंपियनशिप कप में हिस्सा लेेने पुणे जाएंगे बीकानेर के खिलाड़ी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। कीफी एसोसिएशन द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस सैनिक स्कूल, फूलगांव, पुणे (महाराष्ट्र) में छह दिवसीय चौथी कूडो नेशनल चैंपियनशिप कप एवं नेशनल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जायेगा, जिसमें देश के 32 राज्यों से 1500 से अधिक खिलाड़ी ने भाग लेंगे।

 


कूडो बीकानेर के टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चैंपियनशिप में राजस्थान से 140 से अधिक खिलाड़ी एवं अधिकारी भाग लेंगे ।
कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेंसेई सोनिका सैन ने बताया कि इस नेशनल ट्रेनिंग कैंप में हंसी मेहुल वोरा द्वारा कुडो के नए वर्जन के साथ-साथ ब्राज़ीलियन जिउ-जित्सु का विशेष प्रशिक्षण सेमिनार आयोजित किया जायेगा। 

 


इस चैंपियनशिप में बीकानेर के 31 खिलाड़ी भाग लेंगे जिसमे - तनिष्क सैन, देवांश मजोक, करनवीर सारस्वत, हर्ष धुपिया, दिव्यांशु बिस्सा, यश अग्रवाल,  नीलकंठ यादव, शशि गहलोत, नैतिक चांवरिया, मोहित प्रजापत,  जयवर्धन सिंह, चिरंजीव तिवारी, शिवाय भोजक,  सिद्धांत जोशी, राहुल व्यास, दानिश शेख, आशीष गुर्जर, अंकित बिश्नोई, करण पारीक, निकुंज सुथार, महिला वर्ग में अनुश्किता यादव, निविता यादव, तेजस्वनी तिवारी, शरण पुरोहित, डिम्पल मारू  अंकिता मारू, डिम्पल रामावत,शिरीन अशरफी दिव्या शर्मा, प्रियदर्शनी शेखावत अलग अलग आयु व भार वर्ग में भाग लेंगे तथा रेन्शी प्रीतम सैन रेफरी की भूमिका निभायेंगे ।
  संस्था पदाधिकारियो देवेंद्र कुमार बिश्नोई, नगेन्द्र सिंह शेखावत, श्रीभगवान मारू, दिव्या डुमरा, नरेंद्र अग्रवाल, नीलम जौहरी, नदीम हुसैन, योगेश्वर बारासा, ब्रहम प्रकाश सर्वटे, विजय सिंह , रोहित भाटी ने बीकानेर टीम को शुभकामनाये दी।

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: