Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, छह माह से था फरार

3 months ago
बीकानेर : पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, छह माह से था फरार

बीकानेर : पुलिस ने 10 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार, छह माह से था फरार 
बीकानेर। जिले की रणजीतपुरा थाना पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक वांछित आरोपी रमेश को गिरफ्तार किया है। उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह पिछले छह माह से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी का करीब चार किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे दबोचा। आरोपी रमेश बीकानेर के नाल पुलिस थानाऔर गजनेर पुलिस थाना में दर्ज मामलों में वांछित था। वह अलग-अलग गेमों से अपने खाते में पैसे डालकर एटीएम/क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर पेट्रोल पंपों से नकद भुगतान प्राप्त करता था। बाद में, वह अपनी आईडी पर भुगतान प्राप्त न होने का अनुरोध करके पैसे वापस ले लेता था, जिससे धोखाधड़ी होती थी। एक खाता बंद होने पर वह दूसरा नया खाता बनाकर इसी तरीके से धोखाधड़ी जारी रखता था। गजनेर और नाल पुलिस थानों में मामले दर्ज होने के बाद कुछ अन्य आरोपी गिरफ्तार हो गए थे, लेकिन रमेश गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया था। 

उसकी गिरफ्तारी के लिए बीकानेर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा के "ऑपरेशन म्यूल हंटर" के तहत साइबर फ्रॉड और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए रणजीतपुरा पुलिस थाना द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।

इस टीम के सदस्य कांस्टेबल राजू चौधरी ने सूचनाएं एकत्र कर आरोपी रमेश के छिपने के स्थान का पता लगाया। रमेश शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस दबिश से बचने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करता था। वह रात में घर आता और सुबह जल्दी ही रोही (खुले इलाके) में चला जाता था। शुक्रवार सुबह कांस्टेबल प्रतापदान, गंगाराम और राजू चौधरी की टीम ने दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया। टीम ने करीब चार किलोमीटर पीछा कर उसे पकड़ लिया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: