Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर : मारपीट कर नकदी, चैन व फोन लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

rk
2 months ago
बीकानेर : मारपीट कर नकदी, चैन व फोन लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीकानेर : मारपीट कर नकदी, चैन व फोन लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। जिले की हदां थाना पुलिस ने रास्ता रोककर मारपीट करने और हजारों की नकदी, चैन, फोन लूट ले जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है। एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ कोलायत संग्राम सिंह के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी ईमीचंद की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिवादी राकेश ने 1 मार्च को पुलिस थाने में रिपेार्ट देते हुए बताया था कि वह अपने एक साथी के साथ 28 फरवरी की रात को 9 बजे के आसपास गाड़ी से सब्जी बेचकर भेलु से साईंसर जा रहे थे। इस दौरान स्कार्पियों गाड़ी में कुछ लोग आए और उसकी गाड़ी को रोककर उसके साथ मारपीट की ओर उसके पास से 61 हजार की नकदी, मोबाइल, चैन छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांंच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोटाराम, स्वरूपाराम, रूपाराम को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों से मामले को लेकर पुछताछ की जा रही है।

 

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: