Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर : पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, डेढ साल से था फरार

3 months ago
बीकानेर : पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, डेढ साल से था फरार

बीकानेर : पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, डेढ साल से था फरार 
बीकानेर। शहर की सदर थाना पुलिस ने बीकानेर रेंज में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले करीब डेढ वर्षों से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। एसपी मुदुल कच्छावा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी सदर के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने थानाधिकारी के निर्देशन में आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए आरोपी का पता लगाकर आरोपी भैराराम उर्फ छोटू (33) पुत्र भंवर लाल जाति गुर्जर, निवासी रावलो का चौक, सीकरा, थाना बस्सी जिला चित्तौडगढ़़ को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से फरार था।
पुलिस के अनुसार 18 नवंबर 2024 को पुलिस थाना जेएनवीसी थाना द्वारा एक कार्रवाई के दौरान 576 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद किया गया था। इस मामले में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर एक वाहन भी जब्त किया। पूछताछ और जांच के दौरान सामने आया कि इस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में भैराराम उर्फ छोटू लाल भी शामिल था, जो मौके से फरार हो गया था। तब से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लगातार प्रयासों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आखिरकार पुलिस थाना सदर की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है। कार्रवाई करने वाली टी में थानाधिकारी सुरेंद्र पचार, महेन्द्रनसिंह उप निरीक्षक, कॉस्टेबल शब्दल अली और राकेश की अहम भूमिका रही।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: