Khulasa Online
Breaking
• पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री • पीएम मोदी बोले - ईरान जंग जारी रही तो गंभीर होंगे नतीजे, आने वाला समय देश की सबसे बड़ी परीक्षा लेगा, टीम इंडिया की तरह करना होगा काम • रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम किए सख्त, ये नियम किया खत्म, पढ़े पूरी खबर ... • हरीश राणा का निधन, 13 साल से थे कोमा में; इच्छामृत्यु के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली थी इजाजत • जंग के बीच पहली बार मोदी-ट्रम्प की बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर दोनों सहमत • महिला के शव के साथ 13 घंटे उड़ता रहा विमान, टेकऑफ के बाद मौत हुई; रास्तेभर बदबू से परेशान रहे यात्री
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group

बीकानेर : पुलिस ने अशोक हत्याकांड के दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

2 months ago
बीकानेर : पुलिस ने अशोक हत्याकांड के दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीकानेर : पुलिस ने अशोक हत्याकांड के दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। जिले की देशनोक थाना पुलिस ने आईजी हेमंत शर्मा व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन व एडिशनल एसपी बनवारी लाल मीणा व सीओ नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सुमन शेखावत की टीम ने क्षेत्र में हुए अशोक हत्याकांड के दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचू निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र केशुराम जाट व लक्ष्मणनगर, चिमाणा, चाखू, फलौदी निवासी 28 वर्षीय नरसीराम पुत्र बचनाराम उर्फ रतनाराम जाट को गिरफ्तार किया है। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। अब तक चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। शेष 6-7 आरोपियों की तलाश जारी है।
इस संबंध में 30 नवंबर को मृतक के भाई पांचू निवासी लक्ष्मीनारायण पुत्र मोटाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके भाई का आरोपियों ने अपहरण कर लिया। रोही चिताणा में उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया, पुलिस टीमों ने गुजरात के गांधीनगर में आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरारी के दौरान कारपेंटर का काम करते मिले। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में एएसआई टीकूराम, साईबर सैल एएसआई दीपक यादव, कांस्टेबल नारायणदान 1548, कांस्टेबल दिनेश 1313 व कांस्टेबल सचिन 1687 शामिल थे। आरोपियों को पकडऩे में देशनोक थाने के कांस्टेबल राजेन्द्र 876 की विशेष भूमिका रही।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: